शिवपुरी/कोलारस। जिले के कोलारस क्षेत्र की ओर पेट्रोल भराकर जा रही महिला असुंता लकड़ा निवासी गायत्री कॉलोनी अपने बच्चों के साथ पड़ौरा के नजदीक पेट्रोल भराने गई हुई थी।
जब यह लौटक कोलारस की ओर जा रही थी कि तभी इस महिला की स्कूटी को शिवपुरी की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक आर जे 11, जी ए 3483 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला व बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला व बच्चों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। दुर्घटना में दो बच्चे प्रयांशु व रोष उम्र 7-7 वर्ष भी घायल हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।