हुई बारिश, भीगा गेंहू, किसानों में हाहाकार, कांग्रेसियों ने किया धरने का प्रचार

0
शिवपुरी। किसान हितों की बात करने वाली सरकार के हाल तो सभी देख ही रहे हैं, रही सही कसर कांग्रेस पूरी कर रही है। क्षेत्र में मौसम खराब था, खुले आसमान के नीचे खरीदी के इंतजार में किसान अपनी फसल लिए खड़े थे, अचानक आए बादलों से हाहाकार मच गया और कांग्रेसी बचाए किसानों की कोई मदद करने के उनके नाम पर राजनीति करते रहे, बस औपचारिक धरना दिया और उसके सफलता के प्रचार में जुट गए। हर कांग्रेसी की कोशिश केवल एक रही कि धरने को सफल बताती हुई खबरें अखबारों में छप जाएं और उसमें उनका फोटो भी, ताकि हाईकमान को भेजा जा सके। किसी ने भी लावारिस किसानों को मदद करने की कोशिश तक नहीं की। देखिए अखबारों के दफ्तरों में भेजा गया कांग्रेस का प्रेसनोट:-
आज मण्डी प्रांगण में गेहूं खरीदी केन्द्र पर कांग्रेसियों ने सांकेतिक रूप से अव्यवस्थाओं को लेकर धरना दिया। इस अवसर पर धरने में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव व पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। इसी प्रकार शिवपुरी जिले के आठों ब्लॉकों पर मण्डी प्रांगण में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर ज्ञापन सौंपे गए हैं। इसी के चलते आज जिला कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के द्वारा पोषित गेहूं खरीदी प्रक्रिया में अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को आक्रोश जाहिर किया।

कांग्रेस ने कृषि उपजमण्डी के बाहर सांकेतिक तीन घंटे का धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एसडीएम अशोक कम्ठान को ज्ञापन सौंपा।

धरने पर बैठै जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव, जिला सचिव रवि वशिष्ठ, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह रावत आदि ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार से प्राप्त धनराशि से राज्य सरकार 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केन्द्र चला रही है। वारदाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जो भ्रामक स्थिति पैदा की है उससे किसानों में मालतौल को लेकर घबराहट शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के संचालन में राज्य सरकार की कमजोरी दिखाई दे रही है और इस बात का दोषारोपण भाजपा सरकार द्वारा केन्द्र को दिया जा रहा है जो नितांत असत्य है। उन्होंंने कहा कि प्रदेश शासन ने बिना अनुमान के वारदाने की डिमांड की, लेकिन जब खरीदी का लक्ष्य 80 लाख टन पहुंचा तो 12 अप्रैल को 3 लाख 19 हजार गठानों को ऑर्डर केन्द्र को दिया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की झूठी हमदर्दी बटोरना चाह रहे हैं। दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक चले धरने पर बैठने वाले कांग्रेस नेताओं में रामसिंह यादव, रवि वशिष्ठ, राकेश गुप्ता, वीरेन्द्र रघुवंशी, श्यामसुंदर राठौर, बृजमोहन सिंह रावत, मुकेश जैन, पातीराम चिढार, जीतू रघुवंशी, राजेश ठाकुर, खलील अहमद, मुन्नालाल कुशवाह, वीरेन्द्र शर्मा, विनोद धाकड़, अब्दुल रफीक खान अप्पल , शब्बीर खा, विनयचंद झा, विश्राम धाकड़, अजयराज शर्मा, अजय गुप्ता, रामसिंह यादव पार्षद, टिन्नी अरोरा आदि शामिल थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!