शिवपुरी- बीती रात्रि परिणय वाटिका में एक मुस्लिम समाज के शादी समारोह में दूषित भोजन खाने से दो दर्जन लोगों को उल्टी दस्त के शिकार हो गए जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद खांन की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने आए समाज के लोगों ने जैसे शादी का भोजन ग्रहण वैसे उन्हें उल्टी दस्त से ग्रस्ति हो गए। देखते ही देखते अस्पताल में इस शादी समारोह में शामिल होने आए सभी लोग बीमार हो गए। जिन्हें तुरंत परिजनों अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया है कि बीमार लोगों में अशफाक पुत्र हमीद खांन उम्र 32 साल निवासी सईसपुरा, रसीद खांन पुत्र नासिर खांन उम्र 19 साल, नासिर पुत्र रफीक खांन उम्र 19 साल, आशिक पुत्र रफीक खांन उम्र 22 साल निवासी इन्दिरा कॉलोनी, मेहमूद पुत्र बासिद खांन, अलीश पुत्री रहीम खां, हातीक पुत्र पप्पू खांन, साहिद पुत्र सलीम खां सहित अन्य लोग भी उल्टी दस्त का शिकार हो गए। इस संबंध में जब जिला चिकित्सालय के चिकित्सक से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि दूषित भोजन खाने से यह लोग बीमार हुए है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।