बाईक फिसली, युवक की मौत/ पति से त्रस्त पत्नि ने खाया जहर

0
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र में बीती रात मोटरसाइकिल फिसलने से एक युवक की मौत हो गई वहीं सेसई कस्बे में अज्ञात ट्रक ने दस वर्षीय बालिका को कुचल डाला। जबकि गृह कलह से त्रस्त पिछोर थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहर खा लिया और उसकी हालत गंभीर बताई जाती है जबकि कोतवाली थाना क्षेत्र में विवाहित महिला छेड़छाड़ की शिकार हो गई। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सुरेश पुत्र रामदास ओझा निवासी बड़ौदी अपने गांव से कल रात मुढ़ैरी गांव मोटरसाइकिल से जा रहा था, लेकिन तेजगति के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और सुरेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। जिले में दुर्घटना की दूसरी वारदात सेसई गांव में घटित हुई। कल शाम दस वर्षीय खुशबू पुत्री गोविन्द कुशवाह निवासी सेसई को एक अज्ञात ट्रक ने कुचल डाला और इसके बाद ट्रक चालक ट्रक भगा ले गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक का जो नम्बर जल्दी-जल्दी में देखा वह अधूरा था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना करने वाले ट्रक का नम्बर आरजे 11 जीए ही पढ़ा गया इसके आगे के नम्बर स्पष्ट नहीं हो पाए। लेकिन पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध भादवि की धारा 279 और 337 का मामला कायम कर लिया। पिछोर थाना क्षेत्र के वाचरौन चौराहे इलाके की रहने वाली रेखा पत्नी बालीप्रसाद विश्वकर्मा ने गृह कलह के चलते जहर खा लिया। 

उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन महिला की नाजुक हालत देखकर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। शिवपुरी में हीरालाल बगीचा में रहने वाली विवाहित महिला सुमन पत्नी वृंदावन शर्मा के साथ एक युवक रामसहाय शर्मा ने अश£ील छेड़छाड़ कर दी। महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन आरोपी रामसहाय शर्मा अभी फरार बताया जाता है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!