शिवपुरी/कोलारस। जिले के कोलारस क्षेत्र में आए दिन शराब पीकर उत्पात मचाने वाला शराबी गत रोज पुलिस हवालात में पहुंच गया। यह शराबी कोलारस क्षेत्र के ही एक ग्राम में उससे पुरानी रंजिश रखने वाले परिवार के ठीक सामने ही शराब पीकर उत्पात मचाता था और गाली-गलौज भी करता था जिससे तंग आकर फरियादिया ने पुलिस थाने में शिकायत की और पुलिस ने उत्पाती शराबी को पुलिस सींखचो में डालकर उसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलारस क्षेत्र में निवास करने वाले फरियादी रामसेवक धाकड़ पुत्र रामगोपाल धाकड़ निवासी ग्राम मोहरा का ग्राम के ही बृखभान धाकड़ पुत्र भरोसी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मोहरा से पुरानी रंजिश थी जिसके चलते आए बृखभान आए दिन शराब पीकर रामसेवक के घर उत्पात मचाता रहता था जिसे रामसेवक बमुश्किल सहन कर पाता था लेेकिन बीते रोज तो हद ही हो गई जब इस शराबी बृखभान ने शराब के नशे में न केवल रामसेवक के घर उत्पात मचाया बल्कि उसके घर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और साथ ही साथ घर के ठीक सामने खड़े होकर मॉं-बहिन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया।
जब कई लोगो ने उसे मनाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी झगड़ा करना लगा। शराबी बृखभान की इस परेशानी से दु:खी रामसेवक सीधा कोलारस थाना पहुंचा और आपबीती कह सुनाई। जिस पर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी शराबी बृखभान के विरूद्ध प्रकरण क्रमांक 125 पर धारा 294,336,506 बी आईपीसी के तहत पंजीबद्ध कर शराबी को पुलिस हवालात में पहुंचा दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।