शिवपुरी. भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा शिवपुरी द्वारा सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस कल्याणी धर्मशाला में आयोजन के रूप में मनाया जा रहा है। उक्त अवसर पर सायं 5 बजे से 7 बजे तक डायविटीज जांच शिविर का आयोजन सांई पेथोलॉजी के सौजन्य से किया जाएगा।
साथ ही सांय 7 बजे से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक परिचर्चा एवं सेमीनार का आयोजन किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे उक्त आयोजन में सभी से सहभागिता की अपील रामशरण अग्रवाल द्वारा की गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।