शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कालामढ़ में 40 वर्षीय चिनवा पुत्र लोहरे जाटव की फांसी लगाकर हत्या उसकी पत्नी सुन्ती जाटव और उसके प्रेमी रतीराम उर्फ भटा जाटव तथा उसके सहयोगी शिवचरण जाटव ने कर दी। हत्या की यह नृशंस वारदात कल रात मृतक चिनवा के घर में घटित हुई और मृतक चिनवा के 12 वर्षीय पुत्र नीटू ने उक्त घटना को प्रत्यक्षत: आंखों से देखा, लेकिन भयवश और छोटा होने के कारण वह कुछ कर नहीं पाया।
हत्यारों के भाग जाने के बाद प्रत्यक्षदर्शी गबाह नीटू अपने नाना बैजू जाटव के यहां ग्राम मकईजरा पहुंचा और उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया। तब आज शाम बैजू ने बैराड़ थाने आकर अपने दामाद की पुत्री और उसके प्रेमी द्वारा हत्या किया जाना बताया। हत्या के तीनों आरोपी भटा जाटव, सुन्ती जाटव और शिवचरण जाटव फरार बताए जाते हैं।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुन्ती जाटव का चरित्र सवालों के घेरे में है। उसके अवैध संबंध हत्यारोपी भटा जाटव से हैं। बताया जाता है कि भटा जाटव पिछले दिनों सुन्ती को लेकर भाग भी गया था और तीन-चार दिन पहले ही मृतक चिनवा अपनी पत्नी को समझा बुझाकर घर लाया, लेकिन सुन्ती जाटव का अपने पे्रमी से मोह भंग नहीं हुआ और उसने चिनवा को ठिकाने लगाने की योजना बना ली।
बताया जाता है कि कल आरोपीगण चिनवा जाटव के घर पहुंचे और रात में चिनवा जाटव के गले में तौलिया लपेट कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मृतक की लाश को घर की भुकारी में पटक देने के बाद आरोपीगण भाग खड़े हुए। लेकिन जाग जाने के कारण मृतक के पुत्र नीटू ने पूरी घटना देखी और आरोपियों के जाने के बाद वह भागकर अपने नाना के यहां गया तथा उन्हें अपने पिता की निर्मम हत्या से अवगत कराया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।