शिवपुरी. जिले के थाना पिछोर अंतर्गत ग्राम शाजापुर में नगदी सहित देढ़ लाख की चोरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शाजापुर निवासी ओमप्रकाश भार्गव पुत्र घासीराम भार्गव के घर से बीती शनिवार की रात्री लगभग 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों द्वारा 10,000 रूपये नगदी सहित चांदी की पायले, बिछुआ, हाफपेटी तथा सोने की जंजीर, अंगूठी आदि कीमत लगभग 1,50,000 रूपये की चोरी कर ली गई.
यह उस वक्त हुआ जब ओमप्रकाश भार्गव गॉव से पिछोर अपने बच्चों के पास आया था और घर में उसकी बूढ़ी मॉ एवं वहिन गहरी नींद में सो रही थीं,फरयादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।