Good News: हड़ताल के बीच कर्मचारियों को 7 फीसदी डीए

shailendra gupta
0
शिवपुरी. वित्त मंत्री ने बजट सत्र के दौरान कर्मचारियों को 7 प्रतिशत डीए की सौगात दी है। साथ ही निगम-मंडल के उन कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता दिया जाएगा, जो प्रतिनियुक्ति पर हैं। साथ ही पंचायत सचिव और अध्यापकों को भी लाभ मिलेगा। सरकार ने वृत्तिकर छूट की सीमा 1.5 लाख कर दी है। इसके अलावा वृत्तिकर की सीमा बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए कर दी गई है। हालांकि आज देशव्यापी हड़ताल के चलते कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं।


हड़ताल का राजधानी में व्यापक असर देखा गया। कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से बैंकों समेत सभी शासकीय कार्यालयों में सत्तर फीसदी तक काम काज प्रभावित रहा। केंद्रीय कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय और राज्य कर्मचारियों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों के समर्थन में रैली निकाली और प्रदर्शन किए। राजधानी में स्वास्थ्य कर्मचारियों और नगर निगम कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल न होने ेस जलप्रदाय व स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं प्रभावित नहीं हुईं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!