अंधविश्वास: पत्नी को टैक्सी से फेंका, सास को जलाया

shailendra gupta
0
शिवपुरी। अंधविश्वास क्या कुछ नहीं कराता, इसका एक और उदाहरण आज देखने को मिला। एक युवक ने अपनी पत्नि को चलती टेक्सी से केवल इसलिए फैंक दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नि पर कोई भूतप्रेत का साया है वहीं पत्नि के परिवारवालों ने उसकी सास अर्थात युवक की मां को लोहे के सरियों से जला डाला क्योंकि उनका मानना था कि वृद्धा सास का मानसिक नियंत्रण किसी तांत्रिक के हाथ में हैं।
घटना के मुताबिक गुड्डी पत्नी भोंदूराम कुशवाह निवासी वर्मा कॉलोनी व उसका पुत्र रामपाल कुशवाह जिसकी पत्नी नीतू कुशवाह को परिजन अंधविश्वास का शिकार मानते है और कहते है कि इस महिला के सिर पर कोई चक्कर है जबकि नीतू के परिजनों पिता मनीराम का कहना है कि नीतू की सास गुड्डी के सिर पर कोई चक्कर है जिसके चलते वह आए दिन बेटी की मारपीट व घर में उत्पात मचाती है। इस प्रकार दोनों ही ससुराल व मायके पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे है। 

इसे लेकर दोनों में ही सहमति हुई तो गायत्री कॉलोनी के पीछे काली माता मंदिर पर एक जानकार को दिखाया जहां कुछ आराम मिलने के बाद जब नीतू का पति उसे लेने ससुराल गया जहां पिता ने अपनी पुत्र को पति के साथ भेज दिया तभी घर पहुंचने से पहले ही पति रामपाल ने उसे टैक्सी से बाहर फेंक दिया और उस पर ठीक नहीं होने के आरोप लगाए। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि इस घटना में पूर्व में नीतू के परिजनों ने भी उसकी सास गुड्डी बाई को लोहे की छड़ से जलाया है। जिससे उसकी हालत गंभीर है। घायल गुडड्ी बाई का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस अंधविश्वास के मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!