शिवपुरी/मगरौनी-जिले के मगरौनी क्षेत्र में मारूति और बाईक की आमने-सामने की भिड़ंत में देा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां इस घटना में मारूति चालक को भी चोंटे पहुंची है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मारूति वैन क्रमांक एम पी 07-बीए 1524 मगरौनी से नरवर की ओर जा रही थी कि तभी दूसरी ओर से बजाज सीटी 100 बाईक क्रमांक एम पी 33-एम.ए.2275 पर सवार राकेश पुत्र हरऊआ बरार उम्र 24 वर्ष एवं कमलकिशोर बाथम निवासी पनघटा नरवर शराब के नशे में धुत्त होकर चले आए रहे थे कि तभी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में बाईक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोंटें आई है जबकि मारूति वैन चालक भी दुर्घटना में घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में ले लिया है। वहीं एक अन्य घटना में फलदान के लिए जा रहे एक परिवार की ऑल्टो मारूति कार मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गई। जिससे इस गाड़ी में बैठे दो युवक घायल हो गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। ये सभी लोग भिण्ड से खैरा की ओर जा रहे थे कि तभी मोड़ पर दुर्घटना घटित हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।