भोपाल। भारतीय रेल में यह पहला प्रयोग है जब शिवपुरी जिले के ग्रीन स्टेशन बदरवास में रेलवे सिगनल सहित स्टेशन की बिजली सौर उर्जा से मिलेगी। खास बात यह है कि 5 किलोवॉट के सोलर प्लांट का उद्घाटन करने पश्चिम-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुनील वी आर्य बदरवास नहीं गए। उन्होंने भोपाल-मुंबई रेलखंड के हरदा स्टेशन पर एसएम कक्ष में लाल फीता काटा और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लगभग 418 किलोमीटर दूर बदरवास का सोलर सिस्टम चालू कर दिया।
शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 13 मिनट पर खंडवा से आई 17 कोच की जीएम स्पेशल के आखिरी कोच में सवार रेल महाप्रबंधक को प्लेटफार्म नंबर 1 की लंबाई कम होने से पटरियों के किनारे उतरना पड़ा। आठ मिनट में वे सीधे स्टेशन प्रबंधक के कक्ष में पहुंचे जहां एलसीडी स्क्रीन पर गुना-इटावा रेलखंड का ग्रीन स्टेशन बदरवास दिखाई दे रहा था

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।