मजदूर छत से गिरा, ग्वालियर रिफर

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शहर कोतवाली अंतर्गत मजदूरी करने गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अतुल पुत्र देवीलाल वाथम उम्र 23 साल निवासी करोंदी कॉलोनी बीते रोज विष्णु मंदिर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन पर मजदूरी का कार्य करने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान अतुल वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा अतुल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!