भरे अस्पताल चौराहे पर युवक को सपरिवार पीटा, फिर जीप में डालकर ले गए

shailendra gupta
0
शिवपुरी-शहर के बीचों बीच अस्पताल चौराहे पर गुरूवार दोपहर एक युवक के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। बताया गया है कि युवक को बीच चौराहे पर लिटाकर मारपीट की और इस मारपीट को अन्य लोग देखते ही रहे। युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे जबरन गाड़ी में भी लिटाकर ले गए। घटना के काफी समय बाद फरियादी युवक ने अपने साथ हुई मारपीट को लेकर पुलिस थाना कोतवाली में मामला पंजीबद्ध कराया है। पुलिस ने आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रं.118/12 धारा 342,323,294,506बी,34 आईपीसी के तहत कायमी कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र संजय सिंधी निवासी कल्लन शॉप के पास पुरानी शिवपुरी अस्पताल चौराहे से होकर निकल रहा था कि तभी उसका विवाद राजा सेंगर से किसी बात को लेकर हो गया। इस मुंहवाद ने बढ़ते-बढ़ते इतना बड़ा रूप ले लिया कि राजा ने अपने पापा व चाचा को भी घटनास्थल अस्पताल चौराहे पर बुला लिया। जहां बुलेरो वाहन क्रमांक एम पी 33-0240 पर सवार राजा के परिजन आए और उन्होंने आव देखा ना ताव सीधे आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सभी लोगों ने मिलकर उसे इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घायल युवक को सरे बाजार पीटा गया लेकिन पुलिस कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर पुलिस को ही इस घटना के बारे में जानकारी लगी। इसके बाद राजा व उसके परिजन बुलेरो में आकाश को उठा ले गए। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने मामले की विवेचना की परन्तु घटना के काफी देर बाद मारपीट में घायल आकाश पुलिस कोतवाली पहुंचा और पूरा मामला पुलिस को कह सुनाया। पुलिस ने फरियादी आकाश की रिपोर्ट पर आरोपी राजा सेंगर, उसके पापा व चाचा के विरूद्ध अप.118 पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। घटना के बाद से आरोपीगण फरार बताए गए है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!