सेन्ट्रल डेस्क
मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के गांव मनापुरा में पिछले डाकुओं द्वारा किए गए गैंगरेप का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस का कहना है कि डाकुओं ने गैंगरेप इसलिए किया क्योंकि लड़कियों के पिता ने अपनी बेटी की शादी डाकुओं के भाई से करने के लिए मना कर दिया था।
शनिवार 18 फरवरी की रात मनापुरा के फूलसिंह नरवरिया अपने भाई कैलाश के साथ घर पर था तभी डाकुओं ने रात करीब 11:30 बजे हमला किया और मारपीट व लूटपाट के अलावा दो युवतियों के साथ ज्यादती भी की। डाकुओं द्वारा बलात्कार की इस अजब घटना के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई थी और मध्यप्रदेश में विधानसभा चलने के कारण पुलिस दबाव में भी थी।
आज पुलिस ने पुष्पेन्द्र लोधी, राकेश लोधी और कल्ली नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अपने दो साथियों के साथ मिलकर इन्हीं लोगों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने यह भी बताया कि यह घटना उन्होंने इसलिए की क्योंकि पीडि़त परिवार ने उनके घर में अपनी बेटी का ब्याह करने से मना कर दिया था।
फिलहाल विवेचना जारी है और दो डाकू फरार भी। देखते हैं अंतत: इस मामले में क्या कुछ होता है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।