शिवपुरी. गुना से ग्वालियर की ओर प्रतिदिन चलने वाली बस में बैठी सवारी आन्ध्रा निवासी टी.श्रीकृष्णा नन्दम् का बैग उस समय खो गया। जब वह शिवपुरी में शाम 6:00 बजेबस से उतरे और बस में रखा बैग लेना भूल गए।
टी.श्रीकृष्णा नन्दम ने बताया कि बस में मौजूद बैग में उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज थे जिसमें होमलोन, वाहनों के कागजात व अन्य आवश्यक कागजी दस्तावेज जो उन्हें समय-समय पर लगते रहते थे। ऐसे में अपने खोए बैग को पाने के लिए श्री नन्दम् ने कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है साथ ही सभी आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी सज्जन को उनका बैग मिल जाए तो वह कोतवाली में जमा करा सकते है। ऐसा करने वाले को श्री नन्दम की ओर से उचित पुरूस्कार के रूप में सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।