शिवपुरी. कोलारस अनुविभाग के ग्राम लुकवासा में रविवार की दोपहर एक दलित युवक ने पिछले लंबे समय से चली आ रही बीमारी से तंग आकर खुद को आग लगा ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लुकवासा निवासी रामहेत पुत्र लम्पा जाटव उम्र 45 वर्ष पिछले कई वर्षा से टीवी से ग्रसित और पैसों के अभाव में इलाज कराने में भी अक्षम था। अपने रोग से तंग आकर रविवार की दोपहर उसने खुद को आग लगा ली। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।