शिवपुरी -शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्र्राहियों को मिले और इसमें पूर्णत: पारदर्शित हो तथा पीडित लोगो क े प्रति हम सबका नजरिया सहयोगात्मक होना चाहिये और इन लोगो को मुख्य धारा से जोडने के लिये हमेशा तैयार रहना चाहिये। उक्त बात नपाध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना ने नगर पालिका परिसर में पात्र हितग्राहियों को प्रसूति सहायता राशि के चैकों को विपरीत करते समय कही।
इन चैकों में 11 प्रसूता महिलाओं को सहयोग राशि के चैकों का वितरण किया गया। जिनमें वृजेश रजक, अशरफ राईन, समीर खांन, देवीलाल कोली, श्रीमती संतो बाथम, सुरेश, राजकुमार शाक्य, पूरन आदिवासी, हसन खां, शवाना, राजू कुशवाह को प्रसूति सहायता राशि के चैक प्रदान किये गये। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमति रिशिका अनुराग अष्ठाना, उपाध्यक्ष भानु दुवे, नीरज बेडिया, सुजान भदौरिया, तुलसी दास जाटव, अशोक कुशवाह, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।