सहस्त्र हाथ, लाखों प्रणाम शिवपुरी में निकला RSS का भव्य हिन्दू संगम पथ संचलन

शिवपुरी-आज का मनुष्य धर्म को छोड़कर अर्थ के पीछे पड़ गया है इसलिए हम जातिवाद में बटे हुए है। यही जातिवाद निजी स्वार्थों को पूरा कराने के लिए आपस में टकराव की स्थिति को बयां करता है। आज समाज का हर वर्ग भेदभाव में बंटा है संघ का उद्देश्य है हिन्दूओं को संगठित एकत्रित करना और अपनी अनुशासन नीति से इन बुराईयों को दूर कर जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है। हिन्दू धर्म ने हमेशा से सभी के कल्याण की सोच रखी है। इसीलिए संघ की छोटी-छोटी इकाईयां अपने हिन्दुत्व को बढ़ावा देने के लिए अनुशासन की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है।


उक्त उद्बोदन दिए अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने जो स्थानीय पोलोग्राउण्ड मैदान पर आयोजित हिन्दू संगम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विशाल रूप में ऐतिहासिक संघ का पथ संचलन निकाला गया।  जिसका जगह-जगह तोरण द्वार, पुष्पवर्षा व संगीत की धुनों पर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आज दोपहर 12 बजे स्थानीय पोलोग्राउण्ड में विशाल हिन्दूसंगम एवं पथसंचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मेेंं मुख्य वक्ता के रूप में संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी उपस्थित रहें। जिन्होंने संघ की नीतियों से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री सोनी ने कहा कि आज परिवार में टकराव के कारण समाज में विघटन हो रहा है। इसका कारण समाज का पतन होना भी माना जा सकता है जो कई कारणों से हिन्दुत्व की नीतियों से भटककर आज निजी स्वार्थो में डूबा है। देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ होने वाले आन्दोलन आज बढ़ते जा रहे है पूर्व में जहां जयप्रकाश ने 4 साल का भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन की लड़ाई तो सरकार पलट गई। इससे लगा कि अब  भ्रष्टाचार कम होगा लेकिन सन् 1979 में फिर भ्रष्टाचार सामने आया इसमें 64 करोड़ का भ्रष्टाचार पाया। इसके बाद भ्रष्टाचार ऐसा बढ़ा कि सन् 2009 में हजारों रूपये का भ्रष्टाचार सभी के सामने आया और इसके दोषी आज जेल की सजा काट रहे है। इसे रोकने के लिए आन्दोलनों की आवश्यकता नहीं बल्कि नीतियों और संस्कार की आवश्यकता है क्योंकि पहले के समय में कभी रिश्वत नहीं दी जाती थी लेकिन आज ली जाती है तो कहते है कि क्या करें बाल बच्चे पालना है। इसलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज ही नहीं उठानी चाहिए बल्कि अपने संस्कारों में परिवर्तन लाऐं तो भ्रष्टाचार पर काबू पाया जा सकता है। संघ का उद्देश्य है कि संघ हिन्दुत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें हिन्दुत्व के संस्कारों को भी बताए ताकि वह समाज के नए स्वरूप को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। स्थानीय पोलाग्राउण्ड में आयोजित हिन्दू संगम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संघ की शक्ति का प्रकटीकरण एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नए कार्यकर्ताओं का निर्माण करना रहा जो पूर्णत: सफल रहा। इस कार्यक्रम में अंचल भर से लगभग 10 हजार से अधिक की संख्या में प्रांतीय अधिकारी प्रचारक सहित जिले भर के  स्वयंसेवकों ने अपनी सहभागीता निभाई। शहर में पहलीबार होने वाले विशाल हिन्दू संगम आठों विकासखण्ड पिछोर, खनियाधाना, करैरा, बदरवास, कोलारस, लुकवासा, खतौरा, ऐजवारा, पोहरी, बैराड़, भटनावर, छर्च सहित शहर भर से संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन में भाग लेकर संगठन की शक्ति को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर रैली, होर्डिंग बैनर, पोस्टर के द्वारा पथ संचलन का उत्साहवर्धन किया गया। हजारों की संख्या में निकले पथ संचालन का जिन रास्तों से गुजरना हुआ वहां नगरवासियों द्वारा भव्य ऐतिहासिक स्वागत भीकिया गया। यह पथ संचलन पोलोग्राउण्ड से अस्पताल चौराह, गांधी चौक, धर्मशाला रोड़, न्यूब्लॉक, जल मंदिर, एबी रोड़, सईसपुरा, खटीक मोहल्ला, मीट मार्केट, एबी रोड़, माधव चौक, गुरूद्वारा, नीलगर चौराहा, राजपुरा रोड़, झांसी तिराहा, गुरूद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड़, अग्रसैन तिराहे से होते हुए पोलोग्राउण्ड में पहुंची।
पथ संचलन का शहर में हुआ अभूतपूर्व स्वागत  
शहर में आयोजित हिन्दू संगम कार्यक्रम के तहत निकाले गए पथ संचलन का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह तोरणद्वार के साथ-साथ आकर्षक झांकियों सभी के आकर्षण का केन्द्र बनी। वहीं पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत नागरिकों नागरिकों द्वारा अभूतपूर्व रूप से किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों के प्रमुख चौराहों पर डीजे साउण्ड द्वारा राष्ट्र भक्ति के गीतों का गायन कर  स्वयंसेवकों में जोश भरा गया। स्वागत के क्रम में लोगों द्वार जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए, माता- बहिनों द्वारा कार्यकर्ताओं की आरती उतारी गई। ऐसा लग रहा था मानो आज वाकई रामजी की सेना नगर में चल रही हो।
सुरक्षा व्यवस्था ने पथ संचलन में निभाई मुख्य भूमिका  
हिन्दू संगम के लिए निकाले गए पथ संचलन के लिए सुबह से ही कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह ने स्वयं नगर के विभिन्न मार्गों को निरीक्षण किया। एसडीओपी संजय अग्रवाल व नगर निरीक्षक दिलीप सिंह यादव सहित यातायात अधिकारी नरेन्द्र त्रिपाठी को एहतियाती निर्देश दिए गए। जहां कलेक्टर व एसपी ने पथ संचलन में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे। इसके लिए सुबह से ही पुलिस बल काफी संख्या में एकजुटता के साथ लगा रहा। कतारबद्ध स्वयं सेवकों के पथ संचलन में मुख्य भूमिका के रूप में पुलिस ने भी अपना योगदान दिया और सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से हिन्दू संगम कार्यक्रम संपन्न हुआ।

क्या बड़े-क्या बूढ़े सभी दिखे एक रंग में रंगे 
हिन्दू संगम जो कि नाम से ही प्रतीत होता है कि यहां हिन्दूओं के संगठित होकर अपनी शक्ति को प्रदर्शित करना है। इसके लिए पूरे जिले भर में न केवल बच्चे, नौजवान बल्कि बूढ़े और छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने भी इस पथ संचलन में पहुंचकर हिन्दू संगम के रंग में रंगे दिखे। खाकी नेकर, सफेद शर्ट, बेल्ट और टोपी पहने स्वयं सेवक ऐसे लग रहे थे जैसे रामजी की सेना का मुख्य अंग हो और हिन्दुत्व की रक्षा के लिए तत्पर है। इस पथ संचलन ने जिस उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया था वह पूरा भी होता नजर आया। क्योंकि हिन्दूओं की इतनी बढ़ी संख्या को देखकर हर आमजन इस पथ संचलन को देखता ही रह गया। लगभग 6 किमी लंबे पथ संचालन के एकांगी मार्ग को पार करने में लोगों को न केवल परेशानी का सामना करना पड़ा बल्कि वह स्वयं इस पथ संचलन में भाग लेने के लिए आतुर भी नजर आए।