मूक बधिर बच्चों को पहनाई केप, ओढ़ाए कम्बल

0
Bharat Vikas parishad TT Branch
शिवपुरी. समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा ने आज नव वर्ष के प्रारंभ में प्रथम दिन जहां एक ओर नि:शक्त मूक बधिर बच्चों को गर्म केप पहनाकर उन्हें कम्बल व बिस्कुट का वितरण किया वहीं कड़ाके की सर्दी में सर्दी से ठिठुरते बच्चों, महिलाएं एवं पुरुषों को सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से गर्म वस्त्र पहनाए एवं कम्बल ओढ़ाए।
वीर तात्याटोपे शाखा के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शर्मा, सचिव धर्मेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक सुरेश कुमार बंसल, अनिल कुमार अग्रवाल, हितेश मंशारमानी, देवेन्द्र पालीवाल, उमेश शर्मा सहित अन्य सदस्य सर्व प्रथम सरदार पटेल बहु नि:शक्त छात्रावास शिक्षण प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केन्द्र फतेहपुर पहुंचे जहां उन्होंने संस्था के मानसिक रूप से कमजोर मूक एवं बधिर 51 बच्चों को केप पहनाई तथा उन्हें बिस्कुट के पैकेट वितरित किए। शाखा की ओर से ही केन्द्र को पांच गर्म कम्बलों को भी प्रदाय किया गया।
 
आज एकाएक बदले प्रतिकूल मौसम में जहां बारिश ने सर्द बढ़ा दी वहीं इस कड़ाके की सर्दी से ठिठुरते जरूरतमंदों को चिन्हित कर मौके पर ही गर्म कपड़ों का वितरण किया तथा सो रहे पात्र लोगों को कम्बल ओढ़ाए।  शाखा के सदस्य दल इस प्रतिकूल मौसम की मार के साथ शहर के रेलवे स्टेशन, पोहरी नाका, जिला चिकित्सालय, तात्याटोपे प्रांगण, राजेश्वरी रोड, झांसी तिराहा, इण्डस्ट्रियल एरिया, काली माता मंदिर, माधव चौक, बस स्टेण्ड, चिंताहरण मंदिर, हुसैन टेकरी सहित मुख्य स्थानों पर आकस्मिक रूप से पहुंचे। यहां पहुंचकर सदस्य दलों ने वहां सर्दी से ठिठुरते जरूरतमंदों को चिन्हित कर मौके पर ही गर्म कपड़ों का वितरण किया तथा सो रहे पात्र लोगों को कम्बल ओढ़ाए। शीत ऋतु के प्रारंभ होते ही जरूरतमंदों को गर्म वस्त्रों का वितरण किए जाने के प्रकल्प के अन्तर्गत ही भाविप की वीर तात्याटोपे शाखा के दलों द्वारा समय समय पर गर्म वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!