भाजपा जननी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

shailendra gupta
0
शिवपुरी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है और इसके लिए उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों को गठित कर भाजपा को मजबूत करने का अनूठा कार्य किया है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के लिए जननी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए संगठन को और मजबूत किया जाए इसके लिए जननी प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती क्रांति जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत एवं संगठन मंत्री श्याम महाजन की अनुमोदना उपरांत कार्यकारिणी घोषणा की सूची बनाई गई है। जिसके तहत जननी सुरक्षा योजना को फलीभूत बनाया जा सके। यह बात जननी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ.श्रीमती रीता गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।
जिलाध्यक्ष डॉ.श्रीमती रीता गुप्ता ने घोषित कार्यकारिणी की जो सूची उपलब्ध कराई उसके अनुसार सह-संयोजक श्रीमती रामवती गोस्वामी व शशि अग्रवाल को शामिल किया गया है जबकि सदस्यों में श्रीमती मालती राठौर, सुषमा ओझा, संगीता मिश्रा, मीना बाथम, नीलम बघेल, शकुन भदौरिय, मीना गर्ग, लता गोयल, मुन्नी मालवीय, अंजुम बेगम, सुमिता कोचेटा, यास्मिन, सुरेखा शर्मा सेसई,अनीता गुप्ता बदरवास, गायत्री यादव बैराढ़, शांति रावत रातौर, फरीदा परवीन खान पोहरी, अंगूरी कुशवाह नरवर, रानी बाथम शिवपुरी, लक्ष्मी व्यास पिछोर, नसीन बानो, शाहीन खान, किरण ओझा नया गांव, रजनी निगौती खोड़ को शामिल किया गया है। 

कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में श्रीमती रिशिका अष्ठाना अध्यक्ष नगर पालिका, गायत्री वर्मा जिपं सदस्य पोहरी, रामश्रीयादव जनपद अध्यक्ष कोलारस, अनीता साहू नपं अध्यक्ष खनियाधाना, चन्द्रकला यादव नपं अध्यक्ष बदरवास, रागनी भारद्वाज जनपद उपाध्यक्ष खनियाधाना को रखा गया है। इसके अलवा इस कार्यकारिणी में मण्डल अध्यक्षों को भी शामिल किया गया है जिसमें करैरा से श्रीमती कलावती जाटव, सतनबाड़ा से श्रीमती अनुसुईया ओझा, पिछोर से श्रीमती गीत वंशकार, खोड़ से श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, नरवर से श्रीमती रामबाई जाटव एवं बैराढ़ से श्रीमती प्रेमवती परिहार को शामिल किया गया है। घोषित कार्यकारिणी ने सौंपे दायित्व का निर्वहन करने की शपथ भी इस दौरान ली है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!