लकड़ी बीनने गई किशोरी का अपहरण कर किया बलात्कार

shailendra gupta
0
शिवपुरी. जिले के भौंती थाना क्षेत्रांतर्गत जंगल में लकड़ी लेने गई बालिका का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने बालिका के पिता की फरियाद पर से उक्त  घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम मनपुरा में निवासरत शकुन जाटव परिवर्तित नाम उम्र 16 साल बीते रोज प्रात: के समय अपने घर से जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही निवासी युवक जीतू पुत्र प्रीतम बरार उम्र 20 साल ने शकुन का अपहरण कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। 

शकुन जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों द्वारा उसकी हर स्थान पर खोजबीन की गई लेकिन गायब हुई किशोरी का कोई पता सिरा नहीं चला और बीते रोज यह किशोरी जीतू बरार को चकमा देकर उसके कब्जे से भाग निकलने में सफल रही और घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद संबंधित थाने को सूचित किया। पुलिस ने किशोरी के पिता की फरियाद पर से किशोरी का मेडीकल परीक्षण कराया और उसके बयानों के आधार पर जीतू के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। अपुष्ट सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने आरोपी जीतू को भी गिरफ्तार कर लिया है हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!