राजनीति में राजमाता जी ने मूल्यों और सिद्धांतों का संवर्धन किया

shailendra gupta
0
शिवपुरी. कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर श्रृद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। राजमाता जी का पुण्यस्मरण करते हुए शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर ने कहा कि राजमाता जी ने महलों का सुख वैभव त्याग कर लोकसेवा का पावन वृत्त लेकर जनसंघ और भाजपा में आजीवन काम किया।


 
उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आज हमें राजनीति में सक्रिय रहने की आवश्यकता है। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि राजमाता जी ने राजनीति में जो आदर्श स्थापित किया वो उन्हें राजमाता से कहीं आगे लोकमाता की गौरव मयी भूमिका में ले जाता है, राजमाता जी ने राजनीति में कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और राजनीति में रहकर सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल ने कहा कि राजमाता जी ने राजनीति में संघर्षशील भूमिका निर्वहन किया। भाजपा नेता अनुराग अष्ठाना ने कहा कि राजमाता जी ने राजनीति में राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व के प्रखर मूल्यों की स्थापना के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। भाजयुमो जिलामहामंत्री आशुतोष शर्मा ने कहा कि राष्ट्रवादी संगठन राजमाता जी के वातसल्य की छांव में सशक्त हुए हैं। भाजयुमो जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह सिकरवार ने कहा कि राजमाता जी के व्यक्तित्व का आकलन इसी बात से किया जा सकता है संघ के पूर्व सरसंघचालक सुदर्शन जी ने उनके विषय में कहा है कि महलों में पली बनके जोगन चली, वो तो गली-गली हरीगुण गाने लगी। भाजपा द्वारा आयोजित श्रृद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अष्ठाना, भाजपा जिला महामंत्री ओमी गुरू, जिलाउपाध्यक्ष अजय जुनेजा, जनपद अध्यक्ष गगन खटीक, नपा उपाध्यक्ष भानू दुबे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जण्डेल सिंह गुर्जर, ओमी जैन, हरिओम राठौर, भरत अग्रवाल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा मिश्रा,बृजेश बिरथरे,हरिओम नरवरिया काका, डॉ. राकेश राठौर, जिनेन्द्र जैन,प्रभात मिश्रा, डॉ. तुलाराम यादव, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, डॉ. रीता गुप्ता, बीनू शर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव, संदीप भार्गव, वासु खटीक, धनपाल यादव, नरोत्तम रावत, आदि लोग उपस्थित थे।  
 
निराश्रितों को किए फल वितरित 
समाजसेवा को अपना धर्म मानकर राजनीति करने वाली कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनेक समाजसेवी आयोजन कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। इसीक्रम में राजमाता साहब की पुण्यतिथि पर सबसे पहले पोहरी विधायक प्रहलाद भारती के नेतृत्व में निराश्रित भवन में फल वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता शीतलचंद्र मिश्रा, आनंद जैन, विमल जैन मामा, अशोक खण्डेलवाल, धनीराम रावत, अनिल गोयल, नारायण सिसौदिया, हरिओम राठौर,अनिल गोयल आदि उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!