मारवाड़ी महिला संगठन का योग शिविर प्रारंभ

shailendra gupta
0
शिवपुरी-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन द्वारा  एक विशाल नि:शुल्क योग शिविर का प्रारंभ संस्था अध्यक्ष व सचिव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर योग शिक्षिका कु. रूचि मित्तल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। श्रीमती निर्मला कोचेटा ने जानकारी देते हुए बताया कि योग शिक्षिका रूचि मित्तल चायना, सिंगापुर,दिल्ली और बैंग्लोर में योग के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं को रोगों से मुक्ति दिला चुकी है।


 
योग प्रारंभ करने के साथ ही योग शिक्षिका ने बताया कि शरीर में शारीरिक और मानसिक वाधाएं उत्पन होती है जिन्हें योग के माध्यम से नियंत्रण किया जाता है। योग जीवन जीने की कला है। मन पर नियंत्रण किया जाना योग के माध्यम से संभव है। आज कल मीठा खाने से डायविटीज की बीमारी का भय बना रहता है। जबकि तनाव से भी डायविटीज पैदा हो जाती है। आज पहले दिन योग का अभ्यास कराया गया। जिसमें विभिन्न आसनों के बारे में जानकारी दी गई। कु.रूचि ने वज्र आसन के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि मानव शरीर में 72 हजार नाड़ी है। जिसमें मनुष्य के पाचनतंत्र से जुड़ी हुई नाड़ी बज्र नाड़ी होती है। बज्रआसान लगाने से खाना अच्छी तरह पच जाता है। उन्होंने आगे बताया कि शरीर को तीन भागों में बाटा गया है। हम जो भी कुछ बोलते हैं, कहते हैं, उसका बायब्रेशन होता है। उसी तरह मन का भी ओम शब्द से बायब्रेशन उत्पन्न होता है। जिसका शरीर पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन की समस्त सदस्यगण उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रेरणा साड़ ने किया आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष श्रीमती मृदुला राठी ने किया। यह शिविर 27 जनवरी तक चलेगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!