शिवपुरी- भारत को अनूठी धार्मिक चेतना प्रधान करने एवं श्रीराम कृष्ण मिशन की देश-विदेशों में शाखाओं द्वारा लोकसेवा के महान कार्य को करने वाले स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती पर भारत विकास परिषद के सदस्यों पुष्प अर्पित किये। जयंती का कार्यक्रम परिषद की अध्यक्ष सरला वर्मा पत्नी प्रहलाद भारती के निवासस्थल पर मनाया गया। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष सचिव सहित सभी लोग सपरिवार उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए संस्था के प्रचार सचिव अभय कोचेटा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष सरला वर्मा द्वारा दीप किया गया। तत्पश्चात परिषद के सभी सदस्यों ने इस युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को पुष्प अर्पित किये। तदोपरांत परिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राजेन्द्र गुप्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद के महान कार्यों पर प्रकाश डाला गया। श्री गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेन्द्र था और नरेन्द्र शुरू से ही निडर एवं कर्मठ विचारधारा के व्यक्ति थे। उनके गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस जब उनकी पहली मुलाकात गुरू से हुई थे तो परमहंस समझ गये थे कि यह बालक बड़ा होकर इस देश का नाम रोशन करेगा। डॉ. राजेन्द्र गुप्ता ने उनके साहसिक कार्यों का भी बखान उक्त कार्यक्रम में किया। संस्था के सदस्य विपिन शर्मा एवं जगदीश निगोती द्वारा भी स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उक्त सदस्यों के अलावा हरिशरण गुप्ता, प्रहलाद वर्मा, संदीप वशिष्ट, सौरभ गौड़, दिलीप सिंहल, तरूण अग्रवाल आदि सपरिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों द्वारा जनगणमन का गायन किया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।