पोहरी-भटनावर के ग्रामीण बैंक प्रबंधक पर रिश्वत मांगने का आरोप नोन्हेटा की सरपंच गायत्री वर्मा ने लगाया है वहीं दूसरी ओर बैंक के प्रबंधक ने सरपंच पति दिनेश वर्मा के खिलाफ भटनावर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।
नौन्हेटा ग्रामपंचायत सरपंच ने लिखित में शिकायत की है कि प्रभु पुत्र बिहारी जाटव अपने खाते से राशि निकालने मध्यभारत ग्रामीण बैंक की शाखा भटनावर में गया जहां बैंक के मैनेजर बलराम चंदौरिया ने उसके साथ अभद्रता की साथ ही गाली गलौच करते हुये निकासी पर्ची और पासबुक फेंक दी। वहीं दूसरी ओर बैंक प्रबंधक द्वारा सरपंच पति द्वारा गालीगलौच करने एवं धमकी देने के सम्बंध में लिखित शिकायत भटनावर चौकी प्रभारी बीएस यादव को दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।