शिवपुरी-कोलारस नगर पंचायत में पदस्थ लिपिक शिवराज जाटव ने आज सल्फास की गोली खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया। लेकिन ऐसा क्या कारण रहा कि लिपिक को जहर खाने का प्रयास करना पड़ा। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: रोजाना की तरह नगर पंचायत में लिपिक शिवराज जाटव आए और अपना कार्य करने लगे। जब उसने साथ कोई नहीं था तभी उन्होंने सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया। जब वहां मौजूद अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे तो उनकी हालत बिगडऩे लगी जिससे नगर पंचायत में खलबली मच गई। गोली खाने के बाद से ही शिवराज ने उल्टियां करना शुरु कर दी। इसे देखकर शिवकुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शिवकुमार की बिगड़ी हालत को देखकर शिवपुरी रैफर कर जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
लेकिन कर्मचारियों के माने तो शिवकुमार की टेबिल पर सल्फास की गोली का रैपर भी मिला है। इस संबंध में कोलारस सीएमओ रमेश भार्गव ने बताया कि शिवराज आखिरकार सल्फास की गोलियों का सेवन क्यों करना पड़ा इसका सही खुलासा नहीं हुआ है। शिवराज नगर पंचायत स्टोन के पद पर कार्यरत है और उसे स्टोर आदि का कार्य भी सौंप रखा है। इसके साथ ही वह सहलेखापाल पद की मांग कर रहा था। इसी चलते आज उसी ने जहर खा लिया। इस पूरे मामले की जांच को पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।