शिवपुरी- समाजसेवी संस्था जैन पाश्र्व पाठशाला द्वारा फतेहपुर स्थित निशक्त आवासीय विद्यालय में जाकर गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। वस्त्र वितरण के इस कार्यक्रम में पाठशाला के सदस्य एवं विद्यालय परिवार मौजूद था। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष अनिल सांड ने बताया कि प्रतिवर्ष की संस्था द्वारा सर्दियों के दिनों में कम्बल वितरण, गर्म वस्त्र वितरण आदि कार्यक्रम किये जाते हैं।
इस वर्ष भी पूर्व में संस्था द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में कम्बल वितरित किये गये थे। विगत दिवस फतेहपुर में स्थित शासकीय निशक्त आवासीय विद्यालय में जाकर गर्म वस्त्रों जिनमें जॉकिट एवं टोपे बांटे गये। संस्था के इस कार्य से जहां कड़कड़ाती इस सर्दी में विद्यालय के बच्चे गर्म वस्त्र पाकर खुश हुए, वहीं विद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा संस्था का आभार व्यक्त किया गया। वस्त्र बांटने वालों में संस्था के अध्यक्ष अनिल सांड, सचिव राजेश भांडावत, अशोक मुनहानी, लाभचंद जैन, कीमतीलाल जैन, अभय कोचेटा आदि शामिल थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।