शिवपुरी में भाजपा ने लोकपाल बिल पास न होने को लेकर दिया धरना

shailendra gupta
0
शिवपुरी. 28 दिसंबर की आधीरात को राज्यसभा में लोकपाल बिल पर मतविभाजन से भाग कर केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की गरिमा को कलंकित किया है। राज्यसभा में लोकपाल बिल की प्रति फाड़ा जाना एवं लम्बी बहस इस नाटक का कॉपी राईट केन्द्र सरकार के पास था। उक्त उदगार भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने राज्यसभा में लोकपाल बिल पास न होने को लेकर आज माधव चौक चौराहे पर आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने आधीरात में देश में आपात काल लगाया था और आधीरात को ही बाबा रामदेव के काले धन के खिलाफ आंदोलन को कुचलकर आपात काल की यादें ताजा की थीं और अब आधीरात को ही लोकतंत्र एवं लोकापाल दोनों की लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर में हत्या का पाप किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ ढूबी हुई है और यदि सशक्त स्वतंत्र जनलोकपाल पास होता है तो  केन्द्र सरकार के सारे मंत्री तिहाड़ जेल में होंगे और केन्द्र सरकार को अपनी कैबिनेट की बैठक तिहाड़ जेल में करना पड़ेगी। 
इसलिए कांग्रेस सरकार लोकापाल बिल पास नहीं होने देना चा रही है। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार भारत के अब तक के लोकतंत्रिक इतिहास की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को भाजपा जिलामहामंत्री सुशील रघुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता शीतलचंद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल, अनुराग अष्ठाना,भैया साहब लोधी, अजय जुनेजा, ओमी जैन, भरत अग्रवाल, धर्मवीर रावत, दिग्विजय सिंह सिकरवार, आशुतोष शर्मा,आदि ने भी धरना को संबोधित किया। इस अवसर पर ओमी गुरू, जण्डेल सिंह गुर्जर, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, भानू दुबे, गगन खटीक, हरिओम नरवरिया, हरिओम राठौर,शिवशंकर सोनी, राकेश पाराशर,सुरेन्द्र जैन बंटी, अजय भार्गव, मथुरा प्रजापति, मुकेश बाथम, संदीप भार्गव, राजीव जैन, बासु खटीक, गजेन्द्र राठौर, नीरज खटीक, धीरज सिंह आदि लोग उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!