60 गांव के दौरे पर निकले विधायक सरपंच को लेकर लौटे

shailendra gupta
0
शिवपुरी.  विधायक कोलारस देवेन्द्र जैन पत्ते वाले ने दिनांक 3 जनवरी से 10 जनवरी 2012 तक लगातार 60 ग्रामों का भ्रमण किया। शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की गहरी समीक्षा की गयी एवं सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से पहुंचे इस हेतु ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी गयी एवं सभी विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से लाभ पहुंचाने हेतु कहा गया।

भ्रमण के दौरान लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत एनएससी वितरण किये गये एवं माध्यमिक विद्यालय रिन्हाय का भूमिपूजन, ग्राम डोंडिया में सीसी खरंजा का लोकार्पण, ग्राम अटरूनी में पंचायत भवन का लोकार्पण, ग्राम भाटी में सीसी खरंजा का भूमिपूजन किया गया। भ्रमण के दौरान असहाय व्यक्तियों को विधायक स्वेच्छानुदान मद से 14 लोगों को 35 हजार रूपये देने की घोषणा की गयी। शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर ग्राम अम्हारा के सरपंच श्री विजय सिंह यादव अपने सभी साथियों के साथ विधायक देवेन्द्र जैन के समक्ष भाजपा में शामिल हुये। 

भ्रमण के दौरान आपके साथ गुलावसिंह धाकड़ अध्यक्ष अंत्योदय समिति कोलारस, राधेश्याम वंसल,मनोज गोयल, संजय बोहरे, गोवर्धन सिंह यादव, बाबूसिंह रिजोदी, ब्रजेश धाकड़ ऐनवारा,प्रकाश धाकड़ दीगोध, उधम सिंह धाकड़ नारायण पुरा, भोला महाराज, रामकुमार चतुर्वेदी,वीरसिंह यादव सांडऱ, चिंटूलाल धाकड़, पहलवान धाकड़, हर्षवर्धन राजपूत,जगमोहन,रणवीरसिंह यादव बारई,आजाद पुरी सरपंच बारई, सुरेश सोनी, रिंकू सोनी, संजय बोहरे, बलवीरसिंह जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, हेमपालसिंह दांगी पूर्व सरपंच, वैदेहीचरण मिश्रा,जगराम सिंह जनपद सदस्य,जगन्नाथ सिंह, गोपाल सिंह, कैलाश दांगी, बबलेश सिंह दांगी पूर्व सरपंच,महेश दांगी, जगदीश सिंह बीजरी, प्रीतमसिंह सरपंच पचावली, विनोद गुप्ता, नारायण गिरी, भगवती गिरी, लखनसिंह डोढिया, बंटी सिकरवार, महेश खटीक रन्नोद, बनवारी लाल तिवारी रन्नोद,नरेन्द्र सिंह सरपंच बिचोनिया, सुशील रघुवंशी मंडी अध्यक्ष रन्नोद, मोहन सिंह सरपंच माढा, मनोज रघुवंशी अरूटनी, महेन्द्र रघुवंशी देहरदासडक, बाबूलाल जैन लुकवासा, मुकेश रघुवंशी, देवेन्द्र रघुवंशी, बृजभान सिंह यादव जनपद सदस्य आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!