शिवपुरी में पहली बार वेदकथा 6 से 8 जनवरी तक

shailendra gupta
0
शिवपुरी- आर्य समाज शिवपुरी द्वारा शिवपुरी शहर में प्रथम बार वेदकथा का भव्य आयोजन 6 से 8 जनवरी 2012 में नव वर्ष के शुभागमन के साथ किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय सदर बाजार स्कूल प्रांगण शिवपुरी पर प्रतिदिन होगा जहां भारत वर्ष में ईश्वरी वाणी वेदों की कथा का श्रवण कराने के लिए प्रख्यात परम विदुषी एवं वेद विशेषज्ञ अंजली आर्य जी शिवपुरी पधार रहीं है।


जो अपनी ओजस्वी वाणी से शिवपुरीवासियों के लिए वेदों की व्याख्या का वर्णन सारगर्भित शब्दों में सुनाऐंगी। सभी धर्मप्रेमीजनों से आग्रह है कि वह 6 से 8 जनवरी 2012 तक आयोजित वेदकथा में पधारकर न केवल वेदों का ज्ञान जानें बल्कि सुख व शांति की प्रथम सीढ़ी के रूप में माने जाने वाले वेदों का ज्ञान धारण। क्योंकि वेदों में ही जीवन का सारा सार छुपा हुआ है। वेदों में ही ईश्वर का ज्ञान है जिसे भावी पीढ़ी ने विसार दिया है लेकिन आर्य समाज वेदों के ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य शहर में किया जा रहा है। 
 
ईश्वर के बताए मार्ग पर ना चलने के कारण आज मानव दु:ख झेल रहा है उन्हीं चारों वेदों का मार्ग  बताने के लिए और हरेक मानव जाति के कल्याण के लिए प्रथम बार वेद कथा का आयोजन नगर में किया जा रहा है। वेदकथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी। इस आयोजन में प्रात: 8 से 10 बजे तक यज्ञ विधान किया जाएगा एवं दोप 3 से 5:30 बजे तक वेदकथा का वाचन होगा। सभी नगरवासियों से इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने की अपील आर्य समाज मंदिर आर्य समाज रोड शिवपुरी ने की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!