शिवपुरी- स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आज भारतीय उ.मा. विद्यालय शिवपुरी में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य भारत त्रिवेदी रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्राचार्य भारत त्रिवेदी द्वारा युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद आकाशवाणी द्वारा सजीव प्रसारित सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम के अनुरूप विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने सूर्यनमस्कार के समस्त 12 आसन एवं प्राणायम का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकायें भी मौजूद रही। कार्यक्रम का सफल संचालन व्यायाम शिक्षक नेपाल सिंह द्वारा किया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।