क्षत्रिय महासभा की रंजना सिंह चौहान बनी प्रदेश उपाध्यक्ष

shailendra gupta
0
श्रीमती रंजना सिंह चौहान
शिवपुरी-शिवपुरी में समाजसेवा के कार्यों को जिस सेवाभाव के साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी की महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान व संरक्षक श्रीमती सुमन कुशवाह ने किया है उन कार्यों की संगठन ने भी सराहना की है और इन्हीं सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह परिहार की अनुशंसा पर महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर ने गत दिवस इन्दौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला इकाई की जिलाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान को प्रदेश को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश की कमान सौंपी है जहां उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।


श्रीमती सुमन कुशवाह
 
वहीं इसी सेवा के चरण में संरक्षक के रूप में क्षत्रिय महिलाओं का मार्गदर्शन कर रही श्रीमती सुमन कुशवाह के भी द्वारा भी किए गए कार्यों के चलते उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। शिवपुरी में अब मानवसेवा व समाजसेवा के कार्यों को नया आयाम देने के लिए श्रीमती रंजना सिंह चौहान ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सौंपने पर प्रदेश संगठन का आभार माना है वहीं विश्वास जताया है कि प्रदेश संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्ण ईमानदारी व सेवाभाव के साथ किए जाने वाले कार्यों के चलते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला इकाई के साथ महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए संगठन को साथ लेकर कार्य किए जाऐंगे, निश्चित रूप से प्रदेश संगठन उनके इस कार्य में सहभागी बनेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर श्रीमती रंजना सिंह चौहान व प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने पर संरक्षक श्रीमती सुमन कुशवाह को बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया जहां शहर के समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक व समाज बन्धुओं ने बधाईयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!