शिवपुरी. नरवर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जनहित पदयात्रा नरवर एवं मगरौनी के मुख्य मार्गो से होती हुई निकाली। पदयात्रा मगरौनी ब्लॉक के विभिन्न कस्बों में हुई मगरौनी के कटरा मोहल्ला पहुंची जहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव एवं सांसद प्रतिनिधि डॉ. के.एल राय ने भाजपा की भ्रष्टाचार कोसते हुए कहा कि गरीबों के अनाज को मंडी रखे 10 दिवस हो चुके लेकिन सोसायटियों नहीं खरीदा गया है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आप को किसान हितैशी बताते है, लेकिन उन्हें किसानों के साथ शोषण किया जा रहा है।
साथ केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी रोजगार गारंटी योजनाओं का गरीब लें, वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विकास कार्यो के बारे में विस्तार पर बताया। इस अवसर पर योगेश करारे, मुन्नालाल कुशवाह, नरवर ब्लॉक अध्यक्ष सगीर खांन, गुड्डा सोनी, संदीप महेश्वरी, अशोक गुरू, अरविन्द भार्गव, सरमन सिंह गुर्जर, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।