पानी के लिए बाथम परिवार में चले लठ्ठ, सरिया, डण्डे

0
शिवपुरी. शहर के कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिंहनिवास पर बीती रात्रि खेत पर पानी देने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में घायल लोगों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंशी पुत्र घंसू वाथम निवासी सिंहनिवास का बीती रात्रि खेत पर पानी देने को लेकर वकीला वाथम, कालू वाथम, पवन वाथम , बड़े वाथम से मुंहवाद हो गया।  मुंहवाद इतना बढ़ा कि उक्त चारों व्यक्तियों ने मिलकर मुंशी वाथम पर सरिया लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में मुंहशी के बीच बचाव के लिए आए सोनू वाथम, शेरू वाथम, रीना वाथम, नथिया वाथम के साथ भी हमलावरों ने जमकर मारपीट कर दी। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडों व सरियों का उपयोग हुआ। हमले में घायल दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है। 

18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
शिवपुरी. नरवर थाना अन्र्तगत नरवर के चौदह महादेव की नहर कि पुलिया पर एक व्यक्ति से 18 देशी मदिरा के क्ववाटर सहित  पुलिस ने अपने चंगुल में ले लिया। जानकारी के अनुसार भाव सिंह कुशवाह निवासी जैतपुर पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस मौके पर पहुंचकर माल जप्त किया और 34 आबकारी के तहत मामला दर्ज कर लिया और विवेचना मे ले लिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!