योजनाओं का लाभ मिले पात्र हितग्राहियों को :जिपं अध्यक्ष जैन

0
शिवपुरी-जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि प्रदेश के ओजस्वी और संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आम जनता के कल्याण के लिये लगभग 169 योजनायें संचालित की हैं। शासन के मैदानी अमले का यह दायित्व है कि शासन की इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे। श्री जैन कोलारस जनपद के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करते हुये उपस्थित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।


अपने उद्बोधन में आपने कहा कि भारत एक ग्राम प्रधान देश है। हमारे मुख्यमंत्री भी किसी ग्राम के नागरिक हंै। वे अच्छी तरह जानते हैं कि बिना ग्रामों के विकास के प्रदेश को स्वर्णिम नहीं बनाया जा सकता है। इसलिये जनप्रतिनिधियों और सभी लोकसेवकों का पहला कर्तव्य है कि वे ग्रामों के चहुमुखी विकास के लिये काम करें, साथ ही सभी ग्रामीणों का भी यह दायित्व है कि वे अपने ग्राम के विकास में स्वयं आगे बढ़ कर योगदान दें और सरकारी सम्पत्ती की स्वयं की सम्पत्ति की तरह रक्षा करें क्योंकि वे ही उसका उपयोग व उपभोग करने वाले हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस अवसर पर अनेक स्थानों पर सी सी खरंजा निर्माण की घोषणा की और अनेक लाडली लक्ष्मीयों को राष्ट्रीय वचत पत्रों का वितरण भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जैन ने कोलारस जनपद के ग्राम उकावल,जूर, ढोडयाई, देहरदा सडक, रिजौदा आदि ग्रामों में पहुंच कर जनसम्पर्क किया। भ्रमण के समय उनके साथ बाबूसिंह चौहान मंडल अध्यक्ष,गोबर्धन सिंह यादव जनपद अध्यक्ष,शिवनारायण मिस्त्री जिला पंचायत अध्यक्ष, गुरूप्रीत सिंहं चीमा जनपद उपाध्यक्ष, मुकेश रघुवंशी अध्यक्ष युवा मोर्चा, डॉ महाराज सिंह, नरेन्द्र धाकड महामंत्री, जगदीश जादोन अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, महेन्द्र सिंह रघुवंशी देहरदा सडक, परमाल सिंह रघुवंशी सरपंच पनवारी, प्रीतमसिंह सरपंच पचावली, सुनील वर्मा, डॉ कुबेर सिंह, देशपाल सिंह राजावत पार्षद, विश्ववीर सिहं रघुवंशी, अनीश पठान, बाबूलाल जैन आदि भजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!