क्षत्रिय महिलाओं ने बांटे गरीबों को वस्त्र

shailendra gupta
0
शिवपुरी-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला इकाई की जिलाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन की महिला पदाधिकारी संरक्षक सुमन कुशवाह, नीता कुशवाह, मनोरमा भदौरिया, आशा चौहान, ममता राठौड, मीरा कुशवाह, ममता सेंगर, आराधना पुण्ढीर, सपना परिहार, रतना राठौड़ सहित अन्य महिला पदाधिकारी व सदस्यगण एकत्रित हुई और शहर से दूर फतेहपुर में नि:शक्तजनों के बीच पहुंचकर उन्हें नए व पुराने गर्म वस्त्र प्रदान किए।


नि:शक्तजनों के कल्याण के लिए महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान ने सभी महिलाओं से आग्रह किया है कि वह नि:शक्तों के कल्याण के लिए हर संभव सहयोग करें ताकि समाज व प्रदेश के विकास में नि:शक्त कभी अपने को असहाय महसूस न कर सके। इस वक्तव्य के साथ बच्चों ने भी तालियां बजाकर श्रीमती चौहान के वक्तव्य की प्रश्ंासा की और नए वस्त्र पहनकर क्षत्रिय महिला इकाई शिवपुरी का आभार माना। यहां बता दें कि क्षत्रिय महिला इकाई द्वारा सेवा के कार्यों को बढ़-चढ़कर किया जाता है और आगे भी नियमित रूप से यह कार्य होते रहेंगे। लगभग 35 बच्चों को ऊनी स्वेटर, हाथ के ग्लब्स, मौजे, जैकेट, जरकिन, इनर-लॉअर व कानों की पट्टी सहित मफ्लर भेंट किए जिन्हें पाकर बच्चे खुश नजर आए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!