धैर्य का टूटा धैर्य: आमरण अनशन पर BJYM के पूर्व प्रदेश मंत्री

शिवपुरी.  जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री धैर्यवर्धन शर्मा का धैर्य उस समय टूट गया जह वह बीते लंबे समय से म.प्र. व उ.प्र. राज्य के आपसी विवाद को सुलझाकर नागरिकों को बस यात्रा की पर्याप्त सुविधा इसके लिए प्रयासरत है क्योंकि इसके कारण प्रतिदिन हजारों यात्री झांसी जाने के लिए परेशान हो रहे है बसों की आवाजाही की मांग हेतु धैर्यवर्धन पूर्व में की गई घोषणा के मुताबिक इस ओर प्रदेश सरकार का ध्यान लाने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर माधवचौक चौराहे पर तंबू लगाकर बैठ गए है। इस प्रदर्शन में उनके साथ शिवपुरी शहर ही नहीं बल्कि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। पहले दिन चलने वाले इस आन्दोलन की शुरूआत सुबह 9 बजे से हुई जहां यह हड़ताल जारी रही और श्री शर्मा की मांग है कि मुख्यमंत्री इस ओर ध्यानाकर्षण कर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करें।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री धैर्यवर्धन शर्मा इस आंदोलन के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग कर रहे है कि लाखों लोगों से सीधा सरोकार रखने वाली इस समस्या को केवल नौकरशाही के भरोसे न छोड़ा जाए बल्कि वे स्वयं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री  मायावती से दूरभाष पर चर्चा कर शीघ्र अतिशीघ्र बसों के संचालन की अनुमति दी जाए। इससे मध्य प्रदेश सरकार को भी बड़ी मात्रा में राजस्व का नुकसान हो रहा है और आमजनता भी परेशान है। टेक्स बचाने की खातिर बस ऑपरेटर्स की झांसी रूट संचालन में कोई खास रूचि नहीं है, क्योंकि एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश करने पर अधिक मात्रा में बस मालिकों को यात्रि कर देना होता है।

अत: जनसुविधा को देखते हुए सरकार को उचित हस्तक्षेप करना होगा। लगभग तीन माह से शिवपुरी के लोगों को झांसी,  खजुराहो, उरई, कालपी, जालौन,कौंच,मऊरानीपुर, ओरछा, इटावा, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, प्रथ्वीपुर, निवाड़ी, जतारा, आदि जाने के लिए बस सेवा नहीं है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकारों के बीच करार न हो पाने के कारण लोग बेहद परेशान हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री धैर्यवर्धन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ध्यानाकर्षण के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भाजपा नेता धैर्यवर्धन के अनुसार शिवपुरी शहर के हजारों लोगों को रिश्तेदारी एवं व्यवसायिक कार्य से उत्तर प्रदेश एवं अन्य सीमावत्र्ती जिलों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर में निवासरत अल्पसंख्यक संप्रदाय के सैकड़ों लोगों की झांसी में नजदीकी रिश्तेदारियां है उसी वर्ग का एक प्रतिनिधि मंडल भी उनसे आकर मिला तथा अपनी दुश्वारियों से अवगत कराया। 

आना-जाना न हो पाने के कारण रिश्तेदारियों में भी दूरियां बढ़ रही है। भाजपा नेता ने कहा कि यह केवल शिवपुरी की ही समस्या नहीं है बल्कि भिण्ड, रीवा, सतना, सिंगरौली, टीकमगढ़ तथा छतरपुर आदि जिलों में निवासरत लाखों लोगों की समस्या है। जिन जिलों से उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिलों के लिए सीधी रेल सुविधा नहीं है। वे इस आवागमन से पूरी तरह कटे हुए है। इतनी बड़ी असुविधा को इस तरह नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। धैर्यवर्धन ने मांग की है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी यथाशीघ्र मुख्यमंत्री से भेंटकर इस मसले का हल निकालने की मांग की पहल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए मध्य प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री को आगे आकर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री से वार्तालाप करके दोनों राज्यों के प्रमुख सचिवों के स्तर पर लटकी इस फाईल पर यथाशीघ्र निराकरण कराया जाना चाहिए ताकि आवागमन की बहाली हो सके। इसके बाबजूद भी ऐसा न होने पर अब भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री धैर्यवर्धन शर्मा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है और वह तब तक नहीं उठेंगे जब तक नागरिकों की इस समस्या का निराकरण न हो जाए। इस धरना प्रदर्शन में शिवपुरी शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों ने भी समर्थन किया और चन्द्रेश चतुर्वदी ने भी धैर्यवर्धन का समर्थन करते हुए 24 घंटे का भूख हड़ताल पर रहने का ऐलान कर दिया।

इन्होंने ने भी किया भूख हड़ताल का समर्थन
 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री धैर्यवर्धन शर्मा ने जिस प्रकार से एम.पी. व यू.पी. में चल रहे विवाद को चलते जहाँ भूख हड़ताल शुरू कर दी है वहीं अन्य लोग भी अब इस क्षेत्र में आगे आ रहा है। पूर्व प्रदेश मंत्री श्री शर्मा के साथ अन्य सहयोगीगण जिसमें हरीश कोली, अजय गौतम एडवोकेट, पवनकृष्ण, रामबाबू यादव, संजय त्रिवेदी, चंद्रेश चतुर्वेदी, संजय त्रिवेदी, भारत सिंह पाटई, प्रणय शर्मा अभिसंवर्धन समाजसेवा समिति, रविन्द्र सिंह कुशवाह बस ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष, एकता परिषद के अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, दीपक त्रिवेदी, टोड़ा पिछोर से सोसायटी के चिंटू लाल लोधी, पप्पूराजा पड़ौरा, दुर्गेश गुप्ता, राजीव दुबे अमोला, राजा भैया सिंह कुशवाह आदि शामिल है साथ ही अन्य लोग भी इस समस्या के विवाद के चलते पूर्व प्रदेश मंत्री धैर्यवर्धन शर्मा की भूख हड़ताल में समर्थन करने का निश्चय किया है।