23 दिसम्बर से होगा 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

shailendra gupta
0
शिवपुरी- अखिल भारतीय योग वेदांत सेवा साधना समिति के महा सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार महाजन ने बताया कि गायत्री शक्ति पीठ मंदिर शिवपुरी पर आगामी 23 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक 108 कुण्डीय रूद्र गायत्री महायज्ञ का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में शहर के धर्मप्रेमी बन्धु प्रतिदिन 108 कुण्डों पर बैठकर यज्ञ की आहूतियां देंगे।

डॉ. महाजन के साथ गंभीर सिंह तोमर, डॉ. परमानंद परिहार, महेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह तोमर ने भी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शिवपुरी मे फिजीकल रोड स्थित गायत्री  मंदिर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 108 रूद्र गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। परम गुरूदेव श्रीराम शर्मा एवं वंदनीय माता भगवती देवी की की मूर्तियां 12वीं वर्षगांठ पर गायत्री तपो भूमि हरिद्वार से विशेष रूप से लाई जा रही हैं। 

मूरधन्य विद्वान संत श्री बलराम सिंह परिहार के विशेष मार्गदर्शन में एवं हरिद्वार के विद्वानों के संचालन में यह 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन होगा। 23 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे गायत्री मंदिर से 108 वाहनों के साथ वेदमाता गायत्री की कलश यात्रा नगर में निकलेगी और 24 दिसम्बर से सुबह 7 बजे से 8 बजे तक शिवार्चन, महाअभिषेक, 8:30 से 12:30 बजे देव पूजन, गायत्री संस्कार दोपहर संगीतमय श्रीराम कथा 25 तारीख रविवार को सभी कार्यक्रम यथावत होते हुए शाम 6 बजे दीपयज्ञ विराट कार्यक्रम होगा। 26 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे शिवार्चन अभिषेक के बाद पूर्ण आहूत एवं विसर्जन का कार्यक्रम किया जाएगा। विज्ञप्ति में डॉ. महाजन ने सभी सनातन धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि निशुल्क कराए जाने वाले इस 108 गायत्री रूद्र यज्ञ में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!