शिवपुरी-समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था रोटरी क्लब शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 29 नवम्बर 2011 को एक विशाल नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय परिसर के नेत्र विभाग में किया जा रहा है। इस शिविर का लाभ लेने के लिए पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया गया है जहां जिला चिकित्सालय के कक्ष क्रं.8 एवं 9 में नेत्र रोगी परीक्षण करा पंजीयन कराकर शिविर का लाभ ले सकते है।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुबोध अरोरा व सचिव अजय बिन्दल ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी 29 नवम्बर को आयोजित होने वाले नेत्र शिविर में जिला चिकित्सालय के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.एच.पी.जैन एवं डॉ.एस.के.पुराणिक अपनी टीम के साथ नेत्र रोगियों का पंजीयन उपरांत परीक्षण करेंगे तत्पश्चात मरीजों को लेंस प्रत्यारोपित किए जाऐंगे। जिले भर के सभी नेत्र रोगियों से रोटरी क्लब का आग्रह है कि वह शिविर का लाभ लेने के लिए जिला चिकित्सालय के कक्ष क्रमांक 8 एवं 9 में पंजीयन कराकर नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का लाभ लें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।