शिवपुरी। केन्द्र की कांग्रेस सरकार द्वारा कुछ समुदाय विशेष के लिए देश में लाए जा रहे साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा अधिनियम का विरोध करने की तैयारियों को लेकर जिले भर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसील बैराड़ में आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुन्ना व्यास ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार खतरनाक कानून बनाने जा रही है। इस प्रकार का कानून विश्व में कभी भी किसी ने भी नहीं बनाया।
यदि यह कानून लागू हो जाता है तो देश के पुन: टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मनीष उपाध्याय ने साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा के कानून के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि यदि यह कानून लागू हो गया तो देश में रहना मुश्किल हो जाएगा। देश पुन: गुलामी की ओर ढकल जाएगा उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि भारत माँ के अस्तित्व को बचाने के लिए एक जुटता का परिचय देते हुए राष्ट्र हित के लिए खड़े हो जाना चाहिए। आज देश में भारत माता की जय व वंदेमात्म बोलने पर लोगों को आपत्ति होने लगी है। श्री उपाध्याय ने आगे कहा कि देश को पुन: विभाजित करने के लिए कई तरह के आक्रमण किए जा रहे हैं। जिसके बारे में हमें जानकारी रखना चाहिए। उन्होंने एक कहानी के माध्यम से उपस्थित समुदाय को देश हित में कार्य करने के लिए समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के तहत चार माताओं को स्थान दिया गया है। इन माताओं में सर्वोपरि स्थान भारत माता का है। यदि हम अपनी मातृ भूमि की रक्षा करने में सक्षम नहीं होते तो माँ के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो जाएगा यह हमें समझना होगा। इसी तरह तहसील पोहरी में राजेश भार्गव, एवं कोलारस में राजू बाथम व ग्रामीण में जिला प्रचारक मनीष उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं बैठकों को संबोधित करते हुए साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा कानून के बारे में जानकारी दी।
वॉक्स:-
11 दिसम्बर को होगा हिन्दू समागम
वॉक्स:-
11 दिसम्बर को होगा हिन्दू समागम
शिवपुरी। 15 जनवरी को हजारों की संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा निकाले जाने वाले पथ संचलन की तैयारी को लेकर 11 दिसम्बर को सरस्वती आवासीय विद्यापीठ में विशाल हिन्दू समागम का आयोजन किया जाएगा। बताया गया है कि इस आयोजन में जिले भर के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।