खेलों से होता है सर्वांगीण विकास : विधायक प्रहलाद भारती

0
शिवपुरी। 16 नवम्बर से प्रारंभ हुई 57 वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन आज तात्याटोपे शारीरिक महाविद्यालय प्रांगण में हुआ कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पोहरी विधायक प्रहलाद भारती,विशिष्ठ अतिथि करैरा विधायक रमेश खटीक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का बैज लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत संस्था के प्राचार्य बी.एस. सिकरवार व बाहर से आए खेल प्रशिक्षकों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में सभी खिलाडिय़ों ने अपने मास्टर ऑफ सैरेमनी महेश शर्मा के साथ दल प्रबंधकों व खिलाडिय़ों ने मार्च पास्ट किया।
    मुख्य अतिथि पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर को यदि चुस्त दुरूस्त रखना है तो इसके लिए खेल आवश्यक है। क्योंकि खेलों के माध्यम से हमें स्फूर्ति मिलती है वहीं व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। शिवपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जिन खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह सराहनीय है और आगे भी अपने खेल में अच्छे से अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें। खेलों के माध्यम से  हमारा सर्वांगीण विकास होता है। जिससे मन और मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि करैरा विधायक रमेश खटीक  ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे शरीर एवं बुद्धि के विकास के लिए खेल खेलना आवश्यक है। खेलों के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गांव से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर पर अपना व अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सकता है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण नागर ने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूंद भी आवश्यक है। क्योंकि खेलों के माध्यम हमें नई ऊर्जा मिलती है। फिजीकल कॉलेज के प्राचार्य एवं संगठन सचिव बी.एस.सिकरवार ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि आज प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए 700 खिलाडिय़ों एवं 96 खेल अधिकारियों ने भाग लेकर खेल का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में रोलर स्केटिंग, रोलर हॉकी एवं टेबिल-टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, उज्जैन संभाग, आदिवासी विकास की टीमों ने भाग लिया। इन पांच दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ी टीमों को पुरूस्कारों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ने खेल समापन की विधिवत घोषणा की। कार्यक्रम में बाल शिक्षा निकेतन एवं उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वहीं दो खिलाडिय़ों का ताई क्वांडो के लिए चयनित होने पर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हेमलता चौधरी व गिरीश मिश्रा व अशोक चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आभार प्रदर्शन पूर्व प्राचार्य फिजीकल विजय भार्गव द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य शारदा प्रसाद खरे, मनोज निगम, प्राचार्य संजय श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह तोमर, राजीव श्रीवास्तव,शकील खांन, रज्जाक खान, महेश भार्गव, निरंजन घुरैया, यादवेन्द्र चौधरी, अंगद सिंह तोमर, सुनील जैन, ओपी शर्मा,ब्याख्याता योगेन्द्र मकवाना, राजकुमार पालीवाल, दीपक राज, श्यामा मेसरम सहित पत्रकारगण एवं खिलाड़ी काफी संख्या में  उपस्थित थे।






Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!