24 घंटे बाद भी नहीं लगा युवक का पता

0
शिवपुरी 26 नवम्बर का.   जिले के बम्हारी थाना क्षेत्र में आने वाले गांव करई के पास अपने खेत पर पानी दे रहा युवक विगत रोज रहस्मय ढंग से गायब हो गया। उक्त युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। गायब हुए युवक के संबंध में  पुलिस ने जंगल में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि उक्त युवक का किसी डकैत गिरोह द्वारा अपहरण कर लिया गया है।  लेकिन घटना को 24 घंटे बीते जाने के बाद भी उक्त युवक का न तो कोई सुराग लगा है और न ही फिरौती के संबंध में कोई पुख्ता सूचना युवक के परिवाजनों को मिली है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार चिम्मन पुत्र धर्मजीत धाकड़ उम्र 35 गत रोज करई धौलागढ क्षेत्र स्थित अपने खेत पर पानी दे रहा था। इसी दौरान रात्रि करीब 3 बजे उक्त व्यक्ति यह चिल्लाता हुआ रहस्मय ढंग से गायब हो गया कि भागो आदमी आ रहे हैं। यह बात सुनकर समीप के खेतों पर बसे रामलखन धाकड़, रामहेत धाकड़, दीपक पाल आदि लोग मौके से भाग खड़े हुए लेकिन अभी तक चिम्मन धाकड़ का कोई सुराग नहीं लग सका है। 
 
संभावना जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया है लेकिन इस संबंध में अभी चिम्मन धाकड़ के परिजनों के पास कोई सूचना भी नहीं आई है जिससे यह पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस जहां इस मामले में अभी गुमसुदगी होने की बात कह रही है और गुमसुदगी का मामला दर्ज करके अपहरण के मामले की तरह जंगलों में युवक को छानबीन कर रही है। पुलिस ने सतनबाडा, सुभाषपुरा, बम्हारी, गोवर्धन आदि क्षेत्रों के पुलिस बल को घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही जंगल में सर्चिंग के लिए उतार दिया है। लेकिन अभी तक रहस्मय ढंग से गायब हुए धाकड़ समुदाय के इस युवक का कोई पता सिरा नहीं चल सका है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!