शिवपुरी। शारदा महिला मण्डल मालियर द्वारा संचालित माँ शारदा नशा मुक्ति केन्द्र, चौकसे की धर्मनिगला छतरी रोड शिवपुरी पर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम 25 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे आयोजित हुआ, जिसमें समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित महिलाओं को पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरा परिसर तालियों और महिला शक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर डॉ. मेघा प्रभाकर, महिला थाना प्रभारी सोनम रघुवंशी, मणिका शर्मा, पत्रकार काजल सिकरवार, बबीता परमार, शुभ्रा शर्मा सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम करने का संकल्प लिया।
वहीं इस मौके पर संस्था के कार्यकर्ता राम अवतार, डॉ. विजय सिंह, रफीक, देवेन्द्र सिंह चौहान, अहमद, आरिफ खान, दिल्लवाद खान और रजनीश खरे सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सम्मान, समानता और सुरक्षा हर महिला का अधिकार है। अपनी आवाज उठाओ, एक-दूसरे का साथ निभाओ और बदलाव की शुरुआत करो।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।