शिवपुरी। सर्व ब्राहमण समाज का 28 नबंवर शनिवार को भव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है इस दिवाली मिलन समारोह मे विशाल अन्नकूलट प्रसादी भी रखी गई है,इस समारोह मे ब्राह्मण वाटिका-आश्रम निर्माण के लिए बनेगा कोर ग्रुप और समाज को एक सगठन मे पिरोने के लिए समाज के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के चयन में मनोनयन के बजाय लोकतांत्रिक वोटिंग प्रक्रिया अपनाने पर बड़ा मंथन होने की संभावना है।
सर्व ब्राहम्ण समाज संगठन के अध्यक्ष भरत शर्मा के जारी प्रेस नोट पर गौर करे तो इस प्रेस नोट मे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि शिवपुरी के सर्व ब्राहम्ण समाज को मजबूत करने के लिए एक बैनर के नीचे आने का समय आ गया है। शिवपुरी जिले की बात करे तो वर्तमान समय मे लगभग 28 ब्राहम्मण संगठन सक्रिय होने का दावा करते है,सभी संगठनो मे किसी भी प्रकार के मतदान की प्रक्रिया नही अपनाई जाती है केवल मनोनयन किया जाता है। समाज को ताकतवर बनाने के लिए एक ऐसे संगठन की आवश्कता है जिसमे अध्यक्ष सहित पदााधिकारियो का मनोयन नही चुनाव प्रक्रिया का पालन होना आवश्यक है। कुल मिलाकर सीधे शब्दो मे लिखे तो ब्राहम्मण समाज के अनेक सगठनो के कारण समाज बटा हुआ लगता है।
शनिवार को शिवपुरी के मतोश्री गार्डन में शाम 4 बजे से विशाल अन्नकूट प्रसादी का श्री गणेश किया जाऐगा। इस दिवाली मिलन समारोह कार्यक्रम मे एक समाज एक बैनर ओर एक संगठन की मांग उठ सकती है इस पर विचार विमर्श किया जा सकता हैं कि शिवपुरी जिले मे स्थानीय स्तर पर एक ऐसा संगठन सक्रिय हो जिसके अध्यक्ष का चुनाव वोटिंग प्रक्रिया से हो,और पदाधिकारियो को चुनाव प्रक्रिया से अपने आप को सिद्ध करे।
कुल मिलाकर भरत शर्मा का प्रेस नोट एक जिला एक संगठन एक बैनर ओर विचार और एक अध्यक्ष और एक वोट की ओर इशारा करता है। अब देखना यह होगा कि इस दिवाली मिलन समारोह मे शिवपुरी के ब्राहम्मण समाज के संगठनो के कर्ताधर्ता भरत शर्मा के इस विचार को कितना बल देते है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।