Shivpuri News: दीपावली के दूसरे दिन 2 घरो के बुझे चिराग, सडक एक्सीडेंट मे 2 युवको की मौत

Lalit Mudgal
0
करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे मे एक सडक एक्सीडेंट में 2 युवको की मौत होने की खबर मिल रही है। यह हादसा दिपावली के दूसरे दिन हुआ है। इस सडक हादसे मे दो घरो के चिराग बुझ गए। यह हादसा करैरा मे स्थित गल्ला मंडी के पास सोमवार के दिन दोपहर 2 बजे हुआ है।  इस रोड एक्सीडेंट मे करैरा निवासी रंजीत जोशी की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शिवम जाटव ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। 

जानकारी के मुताबिक रंजीत जोशी सुमित जोशी के साथ बाइक पर सवार होकर गल्ला मंडी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर शिवम जाटव निवासी चौका और राज जाटव सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 

रंजीत जोशी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं शिवम जाटव की भी मौत हो गई। सुमित जोशी का झांसी के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि राज जाटव गंभीर रूप से घायल है। हादसे में दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

नवगृह मंदिर जाने आ रहे थे, मामा के सामने हुआ हादसा
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी करैरा निवासी मृतक के मामा दयाचंद जाटव का कहना है कि भांजे शिवम जाटव ने नवग्रह मंदिर चलने की बात कही थी। शिवम को मंडी के पास बुलाया था। मैं शिवम के आने का इंतजार कर रहा था। हादसे वाली जगह से करीब 100 मीटर दूरी पर खडा था। दोपहर 12.30 बजे शिवम अपाचे बाइक से आ रहा था, तभी क्रॉसिंग पर प्लेटिना बाइक से टक्कर हो गई।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!