शिवपुरी इंद्रदेव करेंगे जलकुंभी हटाने का ऑपरेशन, प्रशासन फैल, 2 मशीन भी हाफी

vikas
0
shivpuri samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर की चांदपाठा लेक और सांख्य सागर झील में अतिक्रमण करने वाली जलकुंभी के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए सभी आपरेशन फैल हो गए है। इन जल स्रोतों के उपर आसमान से अगर ड्रोन उड़ाकर फोटो लिए जाए तो किसी फुटबॉल के ग्राउंड की तरह हरा हरा दिखाई देगा। इस जलकुंभी के कारण वोटिंग बंद हो चुकी है और पर्यटन की सुंदरता पर हरा दाग लग रहा है। प्रशासन ने अब जलकुंभी हटाओ योजना से हाथ खडे कर दिए अब इसको हटाने के लिए इंद्रदेव के भरोसे छोड दिया कुल मिलाकर अब शिवपुरी के इन जलाशयों की जलकुंभी हटाने के लिए ऑपरेशन इंद्रदेव करेगें। 

सोमवार को जिला वेटलैंड समिति की बैठक में फिर जलकुंभी का मुद्दा उठा। विचार-विमर्श हुआ। ठोस समाधान सामने नहीं आया। अफसरों ने तय किया कि चांदपाठा के गेट खोलकर सारी जलकुंभी बहा दी जाए। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जल संसाधन विभाग को चांदपाठा लेक, सख्या सागर झील के हाइड्रोलिक गेट खोलने के निर्देश दिए। गेट खुलने से पहली ही बरसात में सारी जलकुंभी की निकासी हो जाएगी। 

कलेक्टर ने कहा कि वन विभाग, जल संसाधन विभाग, नगरपालिका समन्वय से काम करें। जलाशय के संरक्षण के निर्देश दिए। तकनीकी समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, उपसंचालक माधव टाइगर रिजर्व हरिओम, एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला मौजूद रहे।

दो मशीनों से जलकुंभी हटा रहे, बार-बार फैल रही
चांदपाठा झील से जलकुंभी हटाने के लिए 1.20 करोड़ की वीड हार्वेस्टिंग मशीन नवंबर 2024 में मिली थी। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने दूसरी मशीन भी मंगाली। दो मशीनों से जलकुंभी कई बार हटाई जा चुकी है। अब बरसात के बहाव में जलकुंभी बहाने की प्लानिंग है,अब यह ऑपरेशन इंद्रदेव के भरोसे है,उम्मीद है कि शिवपुरी की पर्यटन की रक्षा के लिए जलकुंभी हटाने के लिए इंद्रदेव को शिवपुरी शहर और उसके आसपास तेज बारिश करनी होगी,तेज और लगातार बारिश ही इस ऑपरेशन को सफलता की ओर ले जाऐगी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!