शिवपुरी में आसमान का चढ़ा पारा, 24 घंटे में 2 डिग्री का आया उछाल, राते भी गर्म

0
Uploaded Image शिवपुरी। शिवपुरी जिले में आसमान का पारा चढा हुआ है। सूर्यदेव के लगातार गर्म होने के कारण शिवपुरी का पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इस कारण दोपहर के समय कर्फ्यू जैसे हालात हो जाते हैं,बढ़ती गर्मी के कारण  बीते चार दिन से ओपीडी में रोजाना १०० से अधिक मरीज पहुंच रहे है। जिला अस्पताल में भी ऐसे ही हालात है। यहां बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन 800 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादातर मरीज गर्मी से जुड़ी समस्याओं जैसे बुखार, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत लेकर आ रहे हैं।

रविवार को शिवपुरी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डीएस यादव के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। अनुमान है कि 27, 28 और 29 अप्रैल को कहीं-कहीं बूंदाबांदी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 30 अप्रैल के बाद फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणाली के सक्रिय होने के कारण हो रहा है।

भीषण गर्मी में लापरवाही पड़ सकती है भारी
लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर ने कहा कि हीट वेव, लू और डिहाइडेशन के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। हीट स्ट्रोक की स्थिति में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक जोखिम है, इसलिए उन्हें धूप से बचाकर छायादार स्थान पर रखना और पर्याप्त पानी पिलाना जरूरी है।

जुड़ी बीमारियों का बढ़ेगा खतरा
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि इस वर्ष सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा सकता है, जिससे हीट स्ट्रेस और गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ेगा। एडवाइजरी के अनुसार, सामान्य  मानव शरीर का तापमान 36.4 डिग्री से 37.2 डिग्री के बीच होता है, लेकिन अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण हीट स्ट्रेस उत्पन्न हो सकता है। इसमें हीट रैश, हीट कैम्प्स, हीट एक्सहॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी स्थितियां शामिल है। जिनमें चक्कर आना, अत्यधिक प्यास लगना, सिरदर्द, मितली या उल्टी, दिल की धड़कन बढ़ना आदि समस्या हो सकती है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!