शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी में एक युवक पन्नू पुत्र परम आदिवासी उम्र 40 वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पन्नू कल तालाब में नहाने गया था और इसके बाद घर नहीं लौटा। आज सुबह तालाब में उसकी लाश उतराती हुई मिली। पुलिस ने लाश को बरामद कर पीएम कराया है तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।