BJP नेत्री मुन्नी देवी के बेटे का शव अंदर से बंद कमरे मे मिला | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के पीएचक्यू लाईन से आ रही है। जहां आज सुबह भाजपा नेत्री के बेटे का शव उसके ही कमरे में मिला है। अब युवक की मौत किन कारणों से हुई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है उक्त युवक नशे का आदि था। वह शराब के साथ साथ शहर में पैर फैलाती जा रही स्मैक का नशा करता था। 

जानकारी के अनुसार पीएचक्यू लाईन पुरानी शिवपुरी में निवासरत अनिल शर्मा उम्र 30 साल अपने कमरे में रात को सो गया था। सुबह पानी का ड्रम निकालने के लिए अनिल के पिता ने उसका दरवाजा खटखटाया। परंतु अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जब काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो पिता ने पडौसियों को बुलाकर गेट तोडा। 

अंदर देखा तो अनिल की लाश उसके बेड पर पडी हुई थी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक भाजपा नेत्री मुन्नी देवी का पुत्र है। वह नशे का आदि था। संभवत: माना जा रहा है कि इस नशे ने ही युवक की जान ले ली है। इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!